1 जून 2011 - 19:30

उत्तर पूर्वी अमेरिकी प्रांत मैसाच्युसेट्स में तूफान से चार लोगों की मौत हो गई जिसके बाद राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है.

गवर्नर डेवल पैट्रिक के कार्यालय ने कल बताया कि गवर्नर ने ‘‘तूफानी गतिविधियों के प्रभाव और खराब मौसम’’ के कारण प्रांत में आपातकाल लागू करने की घोषणा की.मैसाच्युसेट्स आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता स्कॉट मैकलियोड ने बताया कि तूफान अप्रत्याशित था और इससे व्यापक नुकसान हुआ है.उन्होंने चार लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा, ‘‘सालाना आधार पर हमें एक, दो या तीन तूफान आने की आशंका थी लेकिन आज के तूफान के कारण हमने एकाएक जो प्रभाव देखा वह बहुत भयावह है.’’आपातकाल की घोषणा को देखते हुए प्रांत के सुरक्षा गार्ड ने इसकी प्रतिक्रि या स्वरूप और राहत कार्य में मदद के लिए 1000 सदस्यों को भेज दिया है.मिसौरी में एक सप्ताह पहले भारी बारिश के बाद इसी तरह का तूफान आया था जिससे 134 लोगों की मौत हो गई.